{"_id":"599153924f1c1b8f5d8b45d8","slug":"varanasi-municipal-corporation-in-hriday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम का खेल,भ्रष्टाचार में जकड़ गया 80 करोड़ का ‘हृदय’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम का खेल,भ्रष्टाचार में जकड़ गया 80 करोड़ का ‘हृदय’
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) से संवारने की मुहिम शुरू की तो लगा था कि यहां की सड़कों और और गलियों के कायाकल्प के साथ-साथ बनारस घराने के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों से जुड़ी जीर्ण-शीर्ण धरोंहरें भी जिंदा हो उठेंगी।
इसके लिए केंद्र सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी कर दिए और काम शुरू हो गया मगर नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
इन कामों की जांच-पड़ताल के लिए कई बार यहां केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, सड़कों की जांच के सैंपल भी भिजवाए। निरीक्षण-परीक्षण की कवायद के बाद भी कुछ नहीं बदला।
विज्ञापन
‘हृदय’ यानी हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन के तहत में बन रही सड़क हो या फिर टाउनहाल, हेरिटेज वॉक सभी जगह अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार लूट-खसोट कर रहे हैं। सड़कों से लेकर धरोहरों के संरक्षण के लिए हो रहे काम में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
सिंधु नगर कॉलोनी में विधायक निधि से बनी सड़क को फिर से इसी योजना में बनाने के नाम पर लाखों के वारे-न्यारे कर दिए गए। हृदय के तहत 2.58 लाख रुपये से टाउनहाल को सजाने-संवारने का काम शुरू करा दिया गया है।
इसमें घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत पर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि डीपीआर में प्रस्तावित फर्श पर लगने वाली टाइल्स की मोटाई में मानक की अनदेखी और प्रस्तावित टायलेट का निर्माण ही नहीं हुआ। प्लास्टिक पेंट की जगह लाल रंग की गेरुआ से दीवाल की पुताई कर दी गई।
इसके बाद कबीर चौरा में बन रहे हेरिटेज वॉक में भ्रष्टाचार की शिकायत आने लगी। इस इलाके में देश-दुनिया में अपनी कला की धाक जमा चुकीं सितारा देवी, गोदई महाराज, पंडित किशन महाराज के आवास हैं।
संगीत घरानों और कलाकारों से जुड़ी यादें संरक्षित करने, उनकी विरासत को सहेजने के लिए हेरिटज वॉक बनाया जा रहा है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले कलाकार और पर्यटक गलियों में घूमकर कलाकारों को जान सकें और उनके घरों में बनने वाले छोटे-छोटे म्यूजियम को देख सकें।

81 हेरिटेज साइट का होना है विकास
शहर के ऐतहासिक स्थलों, धरोहरों, प्रख्यात कलाकारों केनाम एवं उनके इलाके की गलियों एवं सड़कों को सजाने संवारने का काम काम होना है। नगर निगम इसका काम ही शुरू नहीं करा सका है। इस पर 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है। हालांकि इसके तहत मकबरों, भारत माता मंदिर समेत कई स्थलों को संवारने का काम शुरू हो चुका है।
हृदय में चयनित हैं 34 सड़कें
योजना में 34 सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू है। 10 सड़कें नगर निगम साढ़े सात करोड़ सेे बना रहा है। वहीं 24 सड़कें केंद्रीय एजेंसी एनबीसीसी 29 करोड़ से बना रही है। सिंधु नगर कॉलोनी में एनबीसीसी ने विधायक निधि से बनी सड़क को दोबारा हृदय शामिल कर उसकी मरम्मत दिखाकर भुगतान के मामले में लीपापोती हो गई।
हृदय में हो रहे काम
मातृ कुंड, पितृ कुंड, ईश्वरगंगी तालाब, संकुलधारा पोखरा, लक्ष्मी कुंड और लाटभैरव, कबीरचौरा में हेरिटेज वॉक ‘धरोहर यात्रा पथ’ और दशाश्वमेध गोदौलिया पर कल्चरल क्वार्टर।
36 बिदुंओं पर होना है काम
गलियों का सुंदरीकरण, हेरिटेज लाइट, कलाकारों की नेम प्लेट, शाइनेज, वाटर एटीएम, पार्किंग, सूचना कियास्क, वाल आर्ट। इसके अलवा रामकटोरा चौराहे पर टिकट घर होगा, जहां से देसी-विदेशी सैलानी टिकट लेकर ‘धरोहर यात्रा पथ’ पर पैदल भ्रमण करेंगे। पिपलानी कटरा के समीप बाबा लोढ़ेनाथ मंदिर का सुंदरीकरण भी इसी योजना में किया जाना है।
एक नजर में धरोहर यात्रा पथ
23 दिसंबर 2016 को उद्घाटन
15 दिसंबर 2016 को काम शुरू हुआ
30 सितंबर 2017 को काम पूरा करने की मियाद
2.51 करोड़ रुपये इस योजना होंने हैं खर्च