UP Crime: वाराणसी नगर निगम में पहली बार घूस लेने के आरोप में लिपिक गिरफ्तार, निलंबित हुआ
Varanasi News: वाराणसी जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के लिपिक को घूस लेते गिरफ्तार किया है।
विस्तार
नगर निगम में पहली बार घूस का आरोपी पकड़ा गया है। एंटी करप्शन के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक मैनेजर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदौली के चकिया कोतवाली के दिरेहू गांव निवासी रामविलास शर्मा है, जो कि सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर में रहता है।
कपसेठी के अकौढ़ा गांव निवासी और शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश सिंह ने शिकायती पत्र दिया था कि नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग में लिपिक रामविलास शर्मा सड़क कटिंग की एनओसी देने के लिए बदले पैसे की मांग कर रहा है। पांच-पांच सौ की पांच हजार नकदी सूर्यप्रकाश सिंह को दी गई।
नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के कमरा नंबर 28 में बैठे रामविलास को शैलेंद्र ने रुपये थमाया तो लिपिक ने गिनती के बाद रख ली। इसके बाद ट्रैप टीम पहुंची तो बाबू रामविलास का हाथ धुलवाया गया, रंग छूटते ही टीम ने गिरफ्तार किया। बाबू ने कार्यालय में कुछ देर के लिए विरोध भी दर्ज कराया।