{"_id":"66c59822ad96205e6301a017","slug":"varanasi-municipal-corporation-challaned-78-empty-plot-owners-for-spreading-dirt-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम की कार्रवाई: गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, 78 खाली प्लॉट मालिकों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम की कार्रवाई: गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, 78 खाली प्लॉट मालिकों का किया चालान
Wed, 21 Aug 2024 01:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:03 PM IST
सार
वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम ने 78 खाली प्लॉट मालिकों का चालान किया। साथ ही आसपास के लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी नगर निगम खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों और प्लॉट मालिकों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षकों ने खाली प्लॉटों का सर्वे कराया। सर्वे में 3111 खाली प्लॉट मिले, जिसमें से निगम ने 1173 खाली प्लॉटों में गिरे कूड़े की सफाई करवाकर आसपास के लोगों से 3.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला और 78 खाली प्लॉट मालिकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
निगम ने 703 प्लॉट मालिकों को भविष्य में कूड़ा न फेंकने एवं साफ सफाई के लिए नोटिस दिया। नगर आयुक्त ने बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को साफ रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों निर्देशित किया गया है कि यदि कोई खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाकर प्लॉट मालिकों को भी नोटिस दिया जाए।
विज्ञापन