{"_id":"66e7e5422e9614be1607b3a6","slug":"varanasi-mother-s-lap-became-empty-amidst-the-flood-disaster-in-varuna-area-son-s-body-was-found-floating-in-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाढ़ की आफत के बीच सूनी हुई मां की गोद, पानी में तैरता मिला बेटे का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाढ़ की आफत के बीच सूनी हुई मां की गोद, पानी में तैरता मिला बेटे का शव, हत्या की आशंका
Mon, 16 Sep 2024 01:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:35 PM IST
सार
वाराणसी के पंचक्रोसी इलाके में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बेटे की मौत पर बेसुध मां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के पैगंबरपुर क्षेत्र में वरुणा नदी के बाढ़ के पानी में सोमवार की सुबह राजू सोनकर (33) का शव उतराया मिला। राजू को शनिवार की शाम गांव के ही तीन युवक बुला कर ले गए थे। इसके बाद से वह लापता था। इसे लेकर राजू की मां नत्थुन सोनकर ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पंचक्रोशी क्षेत्र में वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घरों में पानी घुस गया है। राजू सोनकर के घर में भी बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण वह अपना सामान समीप के ही मंदिर पर रखकर बीते शनिवार की शाम अपनी मां के लिए समोसा-छोला लाने गया था। नत्थुन ने बताया कि समोसा-छोला खाने के लिए वह राजू के साथ बैठी थी। उसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने राजू को बुलाया। इसके बाद से ही राजू लापता था।
विज्ञापन
तीनों युवकों से राजू के बारे में पूछने पर वह उन्हें डांट-फटकार कर भगा दे रहे थे। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने राजू का शव पानी में उतराया देख। परिजनों ने बताया कि नत्थुन और राजू विश्वेश्वरगंज में सड़क के किनारे सब्जी बेचता था। राजू की पत्नी अंजू सोनकर और दो बेटियां व एक बेटा है। इस संबंध में एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान ने कहा कि युवक के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने नहीं दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन