फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi monsoon will now pick up pace after three days due to Weak monsoon

Varanasi Weather: काशी में मानसून अब तीन दिन बाद पकड़ेगा रफ्तार, पुरवा हवा की नमी घटकर 80% पर आई

Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

वाराणसी में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मानसून की कमजोर शुरुआत ने लोगों को बेहाल कर दिया है। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने तीन दिन बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Varanasi monsoon will now pick up pace after three days due to Weak monsoon
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में मानसून की कमजोर शुरुआत ने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक मानसून के कमजोर रहने के आसार जताए हैं। उसके बाद अगले तीन दिनों में जोर पकड़ सकता है। पुरवा हवा की नमी एक ही दिन में 95 फीसदी से घटकर 80 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन


वहीं, हवा का रुख भी बदला हुआ है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। 
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मानसून कमजोर होने की वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके कारण मौसमी द्रोणी अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है। अब कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। काशी में पिछले दो दिनों में सिर्फ 60 मिमी बारिश हुई है। वहीं, मानसून की घोषणा के बाद अब तक केवल पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed