फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Mayor instruction officers for Roads repaired before maha shivratri

Maha Shivratri: काशी में आने वाले शिव भक्तों के लिए दुरुस्त होंगी सड़कें, मेयर ने बैठक में दिया निर्देश

Fri, 01 Mar 2024 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:21 PM IST
सार

Maha Shivratri: मेयर ने महाप्रबंधक जलकल को जिम्मेदारी कि गलियों, मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर अभियान चलाकर सीवर सफाई पूरा कराएं। किसी भी दशा में पर्व के समय सीवर सड़कों पर न बहे।

विज्ञापन
varanasi Mayor instruction officers for Roads repaired before maha shivratri
वाराणसी के एक स्थान पर खराब सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों की समीक्षा नगर निगम में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि शहर में सभी छोटे बड़े शिवालयों के आसपास सड़क, गली मरम्मत, साफ सफाई, चूने का छिड़काव, फॉगिंग कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षदों से संपर्क भी करें। उनसे बातचीत कर आवश्यक मुलभूत व्यवस्थाएं कराएं। मेयर ने महाप्रबंधक जलकल को जिम्मेदारी कि गलियों, मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर अभियान चलाकर सीवर सफाई पूरा कराएं। किसी भी दशा में पर्व के समय सीवर सड़कों पर न बहे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व पर वाराणसी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने आते हैं। इसे ध्यान में रखकर हर हाल पर छह मार्च तक पूरा कराएं। थानों में बंद गाड़ियों को अब तक न छुड़ाने के कारण प्रभारी अधिकारी परिवहन पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि व्यक्तिगत रूप से रूचि लेकर दो दिनों के अंदर सभी बंद गाडिय़ों को थानों से मुक्त कराएं। मेयर ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के कारण संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। प्रभारी अधिकारी परिवहन को हिदायत दी कि प्रत्येक दशा में जोनल व्यवस्था के तहत चिन्हित स्थानों पर वाहन खड़ा करें।


सभी गाड़ियों का इंश्योरेंस तत्काल कराएं। निगम की कबाड़ गाड़ियों की नीलामी कराएं। बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य सहित सभी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed