{"_id":"60d4d2c87a04c32578036dc3","slug":"varanasi-many-discrepancies-found-in-gst-raid-in-ramnagar-firm-made-on-paper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रामनगर में जीएसटी के छापे में मिलीं कई गड़बड़ियां, कागज पर बना लिया फर्म, हकीकत में पता नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रामनगर में जीएसटी के छापे में मिलीं कई गड़बड़ियां, कागज पर बना लिया फर्म, हकीकत में पता नहीं
Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:15 AM IST
सार
सरिया कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई में कागज पर फर्जी फर्म बनाने, लेनदेन के कागजातों में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी के अधिकारी कार्रवाई में लगे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी: रामनगर में कारोबारियों के यहां जीएसटी का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के रामनगर में सरिया कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की। इसमें कागज पर फर्जी फर्म बनाने, लेनदेन के कागजातों में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी के अधिकारी कार्रवाई में लगे हैं।
विज्ञापन
जीएसटी कमिश्नर लल्लन कुमार के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर राजेद्र कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ के नेतृत्व वाली टीम रामनगर पड़ाव के सूजाबाद में जिस पते पर सरिया कारोबार के लिए बनी फर्म वाराणसी मेटल एंड एलॉय पर जांच के लिए पहुंची, तो मौके पर कोई फर्म ही नहीं मिली। असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ ने बताया कि जालसाजी कर आईटीसी का लाभ लेने के लिए ही ऐसा किया गया। इसके अलावा फर्म की ओर से 3.47 करोड़ रुपये का फर्जी बिल भी बनाया गया है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों में इस तरह की चर्चा होती रही कि जिस फर्म पर छापा मारा गया, वह भुल्लन यादव की बताई जा रही है। वह पूर्व सांसद का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य फर्म मां आयरन पर भी छापे में मौके पर करीब 30 लाख रुपये के ऐसे सामान मिले, जिसके कोई कागजात नहीं लिए गए। अधिकारियों ने फर्म के मालिक को कागजात दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
कमिश्नर, सीजीएसटी लल्लन कुमार ने बताया कि रामनगर में दो फर्मों पर छापे की कार्रवाई की गई। इसमें एक फर्म तो केवल कागज पर ही चलती मिली। इसके अलावा फर्जी बिल सहित अन्य कई गड़बड़ियां मिली हैं। एक अन्य फर्म पर भी सामान के कागजात नहीं मिले हैं। जांच की प्रक्रिया जारी है, इसके बाद ही कार्रवाई का फैसला हो सकेगा।