{"_id":"642829ddf870f5c4530ddf14","slug":"varanasi-mandal-made-record-in-earning-varanasi-news-c-20-vns1013-133254-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी मंडल ने कमाई में बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी मंडल ने कमाई में बनाया रिकार्ड
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2021-22 से 33 प्रतिशत अधिक की है कमाई 2022-23 में
बनारस सहित 120 स्टेशनों ने कमाए 1162 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपने लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक कमाई की है। ये कमाई रेलवे ने बनारस सहित 120 रेलवे स्टेशनों से की है। आंकड़ों के मुताबिक टिकट (कोचिंग), पार्सल, टिकट चेकिंग और विविध क्षेत्रों में अब तक की यह सबसे अधिक कमाई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के क्षेत्राधिकार में उत्तर प्रदेश और बिहार के 15 जिलों के अंतर्गत 204 स्टेशन आते हैं। इनमें 120 ऐसे स्टेशन हैं, जहां बुकिंग काउंटर के अलावा यात्रियों को बेहतर टिकटिंग सेवा की सुविधा है। मंडल में इस समय 33 पार्किंग स्टैंड, 18 पे एंड यूज शौचालय, 252 कैटरिंग स्टॉल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 966 करोड़ रुपये कमाई करने का लक्ष्य बनाया, लेकिन पूरे साल में लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक 1162 करोड़ रुपये की कमाई की। रेलवे की इस बार की कमाई वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए सर्वश्रेष्ठ 870 करोड़ रुपये कमाई से 33 प्रतिशत अधिक है।
पार्सल में भी बनाया रिकार्ड
पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पार्सल से 10 करोड़ 29 लाख रुपये का कमाई करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरे साल में 10 करोड़ 63 लाख रुपये की कमाई की। जबकि इसके पहले पार्सल से सबसे अधिक पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 10 करोड़ 01 लाख रुपये की कमाई की थी। इसी तरह वाणिज्यिक विविध (खानपान आदि के टेंडर) के जरिये वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6 करोड़ 57 लाख रुपये का लक्ष्य दिया था, किंतु पूरे साल में 11 करोड़ 30 लाख वसूल किया।
विज्ञापन
टिकट चेकिंग से कमाए 38 करोड़
लोग बिना टिकट के सफर करने और प्लेटफार्म पर जाने से नहीं रुक रहे हैं, जिसके चलते ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे अभियान चलाया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 33 करोड़ 93 लाख रुपये कमाई करने का लक्ष्य था, जो एक साल में 38 करोड़ तक पहुंच गया। जबकि इसके पहले वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक टिकट चेकिंग के नाम पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 30 करोड़ 17 लाख रुपये की वसूली की थी।
वर्जन
वाराणसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेल राजस्व अर्जन में उपलब्धि दर्ज की है। इस प्रगति को कायम रखने और आगामी वर्ष में बढ़ाने के लिए और प्रयास किया जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल