फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi man drinks acid after failing get money for alcohol dies Divisional Hospital dispute occurred home

वाराणसी: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो अधेड़ ने पी लिया तेजाब, मंडलीय अस्पताल में मौत; घर में हुआ था विवाद

Fri, 09 Oct 2026 09:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 09 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया में शुक्रवार सुबह शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर विनोद शर्मा (65) ने बाथरूम साफ करने वाला तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Varanasi man drinks acid after failing get money for alcohol dies Divisional Hospital dispute occurred home
विनोद शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया इलाके में शुक्रवार सुबह शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक अधेड़ ने बाथरूम साफ करने वाला तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान ढेलवरिया निवासी विनोद शर्मा (65) के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। विनोद अपने परिवार के साथ भुवर गुप्ता के मकान में किराये पर रहते थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटी आकांक्षा और बेटे गोलू, विशाल व प्रिंस हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद
विनोद की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पति शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद विनोद नाराज होकर घर से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद वह लड़खड़ाते हुए घर लौटे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

परिजनों ने उनकी हालत देखकर पूछताछ की तो विनोद ने बताया कि उन्होंने शौचालय साफ करने वाला तेजाब पी लिया है। यह सुनते ही परिवार के लोग घबरा गए और उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
परिजनों के अनुसार, विनोद की हालत बिगड़ने पर उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।सूचना मिलने पर जैतपुरा पुलिस मंडलीय अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed