फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi mall shoot out Cm yogi threaten earlier before

वाराणसी के मॉल में गोलीकांड: सीएम योगी ने कहा था गुंडई न हो और यहां जान ले रहे लोग

Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
varanasi mall shoot out Cm yogi threaten earlier before
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को वाराणसी आगमन पर सर्किट हाउस में कहा था कि गुंडई न होने पाए। मुख्यमंत्री की शहर से रवानगी के 48 घंटे बाद ही काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय और उसके दो दोस्तों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी और दो लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल जून महीने में बीएचयू और अन्य कॉलेजों के छात्रों के गुट ने अस्सी-रवींद्रपुरी मार्ग पर हमला कर जल निगम के अवर अभियंता सुशील कुमार गुप्ता की हत्या कर दी थी। साथ ही, ठेकेदार कमलेश कुमार सिंह और भूपेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रकरण को लेकर 15 आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जेएचवी मॉल में फायरिंग कर की गई दो लोगों की हत्या के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी जोन से घटना की जानकारी ली। साथ ही, वारदात का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। उधर, दो लोगों की हत्या सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर भर में व्हाट्स ऐप्प पर लोग एक-दूसरे को घटना से जुड़े फोटो भेजते रहे। इसके साथ ही ट्विटर और फेसबुक यूजर्स ने घटना की भयावहता को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।

अपराधी बेलगाम, पुलिस नाकाम

varanasi mall shoot out Cm yogi threaten earlier before

वाराणसी जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और उनके सामने पुलिस नाकाम नजर आ रही है। सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते से अब तक हुई हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी की ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देने के साथ ही कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इनमें से कई वारदातें ऐसी हैं जिनका खुलासा तो दूर पुलिस अभी तक बदमाशों को भी चिह्नित भी नहीं कर सकी है।

जेएचवी मॉल में बुधवार की दोपहर दो लोगों की हत्या ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी है। इससे पहले 29 सिंतबर की रात बदमाशों ने रोहनिया थाना के कचनार स्थित स्कूल में सोये दिव्यांग चौकीदार सुभाष पटेल की हत्या कर दी। पुलिस अभी तक इस वारदात की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। छह अक्तूबर को चोलापुर के कटारी गांव में बुजुर्ग शंकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई।

21 अक्तूबर की रात शिवपुर के सुतबलपुर में दीपक पटेल को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया। 24 अक्तूबर की रात खोजवां निवासी राजू शर्मा पर फायरिंग कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

25 अक्तूबर की रात जगतगंज में दुकानदार सतीश राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस बीच भेलूपुर निवासी अधिवक्ता से 20 लाख की रंगदारी मांगा जाना, मिर्जामुराद में ट्रक चालक व दुकानदार से लूट, चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाएं सामान्य बात रहीं। 

व्यापारियों ने दी बनारस बंद की चेतावनी

varanasi mall shoot out Cm yogi threaten earlier before

मॉल में बुधवार को दिन दहाड़े फायरिंग की घटी घटना को लेकर व्यापारियों ने बनारस बंद करने की चेतावनी दी है। वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने कहा कि घटना ने यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

गुरुवार को एक आपात बैठक बुलाकर आगे संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि जिस शहर में हर पंद्रह दिन पर मुख्यमंत्री और हर तीन महीने में प्रधानमंत्री आ रहे हों वहां दिन दहाडे़ इस तरह की घटना बताती है कि किस तरह अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। 

सुरक्षित नहीं हैं बनारस के मॉल्स

जेएचवी मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी और दोहरे हत्याकांड ने बता दिया है कि शहर में मॉल्स की सुरक्षा व्यवस्था लचर है और ये अनट्रेंड गार्ड्स के भरोसे है। वे यहां आने जाने वालों की चेकिंग के नाम पर महज खाना पूर्ति करते हैं। जेएचवी के अलावा शहर में आईपी सिगरा, भेलूपुर स्थित आईपी विजया और लक्सा स्थित पीडीआर मॉल है।

इनमें चेकिंग के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगा है, मगर वहां तैनात गार्ड भी जांच के नाम पर महज खानापूर्ति करते हैं। आईपी सिगरा मॉल पर आने वालों की बुधवार की रात जांच की जा रही थी। गार्ड आने वालों को रोककर उनके सामान की जांच कर रहा था। पीडीआर माल में मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड एक किनारे बैठा हुआ था। उसके सामने कई लोग अंदर आए, मगर उसने उनकी जांच की जहमत नहीं उठाई। ऐसा ही हाल आईपी विजया में भी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed