{"_id":"599679df4f1c1bb3218b46fa","slug":"varanasi-lucknow-direct-flight-will-start-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : वाराणसी-लखनऊ सीधी उड़ान अक्तूबर में होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : वाराणसी-लखनऊ सीधी उड़ान अक्तूबर में होगी शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
aeroplane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सांस्कृतिक नगरी काशी अक्तूबर तक हवाई मार्ग से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधे जुड़ जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन लखनऊ के लिए 72 से 78 यात्री क्षमता वाले एटीआर 72 विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
वाराणसी से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक विमान जाएगा और वहां से लौटेगा। दोनों शहरों के बीच अभी तक किसी भी एयरलाइंस की फ्लाइट नहीं हैं। अक्तूबर तक कुछ और एयरलाइंस भी लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो वाराणसी-लखनऊ के बीच विमान सेवा की ज्यादा मांग है। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी चार अगस्त को वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ करने यहां आए थे। उस समय इस बारे में प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन
इस पर उन्हाेंने सकारात्मक संकेत दिए थे। एयर इंडिया रियाद और कोलकाता के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल, वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी फ्लाइट नहीं है। इसे भी अक्तूबर में ही शुरू किया जा सकता है।
अभी प्रतिदिन सात से साढ़े सात हजार यात्रियों का एयरपोर्ट पर आवागमन होता है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय ने कहा कि लखनऊ सहित कई अन्य शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर इंडिया को पत्र लिखा गया है। पूरी संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।