फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Lok Sabha Result Kamal bloomed third time in Varanasi Modi became MP again

Varanasi Lok Sabha Result: वाराणसी में लगातार तीसरी बार खिला कमल, मोदी फिर बने सांसद; एक्स पर लिखा ये संदेश

Tue, 04 Jun 2024 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:28 PM IST
सार

Varanasi Lok Sabha Result: वाराणसी के पहड़िया मंडी में कुल 30 राउंड की मतगणना हुई। सुरक्षा के मतगणना कराई गई। वहीं, बाहर राजनैतिक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता गिनती की निगहबानी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Result Kamal bloomed third time in Varanasi Modi became MP again
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा के नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को 152513 वोटों से हरा दिया, उन्हें 612970 वोट मिले। हालांकि 2014 और 2019 की अपेक्षा उनकी जीत का रिकॉर्ड घट गया। 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री को 581022 वोट मिले थे और उन्होंने 371784 मतों से जीत हासिल की थी। इसी तरह 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने 479505 वोटों से जीत दर्ज की थी।

मंगलवार को जब मतगणना शुरू हुई तो पहले चार राउंड तक कांग्रेस के अजय राय आगे रहे और पांचवें राउंड से प्रधानमंत्री को बढ़त मिली। इसके बाद वह बढ़त बनाते चले गए। पहले राउंड में कांग्रेस के अजय राय को 11480 और भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले। 6223 वोट से अजय राय आगे रहे।

विज्ञापन


दूसरे राउंड में अजय राय को 14503 वोट मिले तो नरेंद्र मोदी को 9505 वोट मिले। अजय राय 4998 से आगे रहे। वहीं तीसरे राउंड में अजय राय 18629 और नरेंद्र मोदी को 14540 वोट मिले। इस राउंड में अजय राय 4089 वोटों से आगे रहे। इसके बाद चौथे राउंड में अजय राय को 21552 वोट मिले तो नरेंद्र मोदी को 19924 वोट मिले, इस राउंड में भी अजय राय 1628 से आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें राउंड में नरेद्र मोदी को 28719 वोट मिले और अजय राय को 28283 वोट मिले। इस राउंड में नरेंद्र मोदी ने 436 वोटों की बढ़त बनाई जो अंत तक बनी रही।


कहां कितना हुआ मतदान
सीट मतदान प्रतिशत
शहर उत्तरी     54.55
शहर दक्षिणी   57.07
कैंट                             51.47
सेवापुरी  60.93
रोहनिया 58.77

चंदौली लोकसभा के अंतर्गत
शिवपुर 63.53
अजगरा     65.63

पीएम मोदी को मिले 1531 पोस्टल बैलेट

वाराणसी संसदीय सीट पर 3062 पोस्टल वोट पड़े। इनमें से 1531 भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले। 1373 वोट इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय और 120 बसपा के अतहर जमाल लारी को मिले। 

भाजपा नेताओं ने लिया पीएम मोदी की जीत का प्रमाण पत्र

वाराणसी के पहड़िया मंडी में मतगणना पूरी होने के बाद मंगलवार की देर शाम जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का प्रमाणपत्र भाजपा नेताओं को दिया। 

प्रमाणपत्र लेने वालों में मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी शामिल रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्स पर पोस्ट

बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी के सम्मानित मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार मुझे अपना सांसद चुना है। ये काशी के लाखों मतदाताओं के विश्वास की विजय है। मेरी काशी के परिवार के हर सदस्य को इस जीत के लिए हृदय से आभार। मेरा विश्वास है कि काशी की विकास यात्रा भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेगी।

ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव!
(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्स पर पोस्ट)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed