{"_id":"665fff00e3757cee0806b1d8","slug":"varanasi-lok-sabha-election-result-bjp-many-mla-mlc-ministers-mayor-but-pm-modi-victory-margin-decreased-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: आठ एमएलए, तीन एमएलसी, तीन मंत्री-मेयर, सब भाजपा के, फिर भी PM मोदी की जीत का घटा अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: आठ एमएलए, तीन एमएलसी, तीन मंत्री-मेयर, सब भाजपा के, फिर भी PM मोदी की जीत का घटा अंतर
Wed, 05 Jun 2024 11:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:45 AM IST
सार
Varanasi Lok Sabha Election Result : वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 के चुनाव में 2014 से ज्यादा वोट मिले थे लेकिन, इस बार अजय राय ने तगड़ी चुनौती दी। इस बार पीएम मोदी 1,52,513 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Election Result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में भारतीय जनता पार्टी के आठ विधायक, तीन एमएलसी, प्रदेश सरकार के तीन मंत्री हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर भी भाजपा के हैं। इसके बावजूद इस बार के आम चुनाव में वाराणसी में मतदान का प्रतिशत घट गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय राय के बीच जीत का अंतर कम हो गया। जबकि, इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनाव में ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के आम चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 58.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5,81,022 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3,71,784 वोटों से हराया था। वर्ष 2019 के आम चुनाव में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 57.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6,74,664 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 वोट से चुनाव हराया था।
विज्ञापन
इस बार के आम चुनाव में मतदान घटकर 56.49 फीसदी रहा। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 6,12,970 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय राय को 1,52,513 वोट से हराया। इस बार के आम चुनाव में 2019 की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त मतों में 9.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, अजय राय को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 26.36 प्रतिशत मत ज्यादा मिले।
क्या बोले जानकार
मतदान प्रतिशत और जीत का अंतर घटने पर पूर्वांचल के सियासी जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार इस पर जल्द ही मंथन करेंगे। मंथन में सामने आए निष्कर्ष से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के आधार पर जल्द ही भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर काशी में बदलाव देखने को मिलेगा।
क्या बोले जानकार
मतदान प्रतिशत और जीत का अंतर घटने पर पूर्वांचल के सियासी जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकार इस पर जल्द ही मंथन करेंगे। मंथन में सामने आए निष्कर्ष से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के आधार पर जल्द ही भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर काशी में बदलाव देखने को मिलेगा।