फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi kavi sammmelan

ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

Fri, 15 May 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi kavi sammmelan
वाराणसी। लॉकडाउन में भी बनारस का रस निरंतर प्रवाहमान है। प्रमिला देवी फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को कवियों ने ऑनलाइन मंच से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कवि सम्मेलन का शुभारंभ अमरोहा से शामिल कवि मुजाहिद चौधरी एडवोकेट ने अपनी रचना मैं नफरत करने वाले हर बशर को मौत दे देता, मैं इंसां हूं किसी का भी मुकद्दर लिख नहीं सकता... से की।
विज्ञापन

बनारस से संगीता श्रीवास्तव ने तेरी यादों के सागर में नहाना रोज पड़ता है, हमें शोलों के ऊपर से गुजरना रोज पड़ता है...। बिलासपुर से रश्मिलता मिश्रा ने हिंदुस्तानियों गर्व हिंदुस्तान है... सुनाया। उन्होंने दूसरी रचना ये कैसे दिन आ गए हैं, तन कंटक मन बाण लगे हैं... सुनाकर कोरोनाकाल पर प्रहार किया। काशी से श्रुति प्रकाश ने हाल दिल का तुम्हें बताना है, पास बैठो कि हक जताना है... सुनाकर वाहवाही लूटी। डॉ. नसीम निशा ने गजल घर मिटानी है नफरत सदा के लिए खोल दो रास्ते सब वफा के लिए... गुनगुनाया।
विज्ञापन

बनारस के सीताराम राय विक्रांत बनारसी ने सुनाया समझा जिन्हें था अपना वही चाल चल गए, प्यार की छांव में पांव जल गए...। उन्होंने दूसरी रचना मोम की छांव में पत्थर के खानदानों को, मोम की तरह पत्थरों को पिघलते देखा... सुनाई। अंत में नवाब अहमद ने वतन से किसको है उल्फत तुम्हें मालूम तो होगा, मेरी रग रग में है भारत तुम्हें मालूम तो होगा। संस्था की अध्यक्ष पायल सोनी ने कवियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed