फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi kashi vishvnath

घर बैठकर श्रद्धालु करा सकेंगे मां गंगा का पूजन

Tue, 07 Jul 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi kashi vishvnath
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक के इंतजाम के बाद मां गंगा का पूजन अब श्रद्धालु घर बैठे ही करा सकेंगे। इसके साथ ही भव्य और अद्भुत आरती के दर्शन भी घर बैठे कर सकेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन और आरती को ऑनलाइन करने की तैयारियां की जा रही है। एक माह के अंदर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन गंगा पूजन और आरती दर्शन की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती को डिजिटल प्लेटफार्म दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गंगा पूजा की ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु गंगा पूजन के साथ ही आरती का भी ऑनलाइन प्रसारण देख सकेंगे। मां गंगा की आरती का ऑनलाइन प्रसारण फेसबुक और युट्यूब पर किया जाएगा। दोनों सोशल साइट्स पर गंगा सेवा निधि की ओर से ट्रायल भी किया जा रहा है। मां गंगा सेवा निधि की वेबसाइट के लिंक से श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन और गंगा पूजा का लाभ उठा सकेंगे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह यह निर्णय लिया गया है। काशीवासियों और बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की जा रही है। भविष्य में भी यह कोशिश रहेगी कि जितने भी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म हैं, उन सभी पर गंगा आरती को लाइव प्रसारित किया जाए। बता दें कि गत 18 मार्च से सात की जगह सिर्फ एक अर्चक से गंगा पूजन और आरती की परंपरा का निर्वाह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed