फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi: Japan's delegation will come to Banaras today

Varanasi: जापान का प्रतिनिधिमंडल आज आएगा बनारस, उद्यमियों-जन प्रतिनिधियों से होगी बात, गंगा आरती दर्शन भी

Mon, 09 Jan 2023 10:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 10:18 AM IST
सार

जापान का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज वाराणसी आएगा।  इसमें भारत में जापान के राजदूत हिरोशि सुजुकी भी रहेंगे। जापान से आए मेहमान नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, गंगा आरती इत्यादि का दर्शन एवं अवलोकन करेंगे। 
 

विज्ञापन
Varanasi: Japan's delegation will come to Banaras today
वाराणसी में भारत जापान की दोस्ती की मिसाल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व पीएम स्व. शिंजो आबे के प्रयास को आगे बढ़ाने तथा काशी जापान की मित्रता को नया आयाम देने के लिए जापान के सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय नेता कोइची हगीउडा सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वाराणसी आएंगे। इसमें उनके साथ भारत में जापान के राजदूत हिरोशि सुजुकी रहेंगे। इन दोनों के नेतृत्व में जापान का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल काशी की आभा देखेगा। 

विज्ञापन


कोइची हगीउडा वर्तमान में जापान के सत्ताधारी दल के नीति एवं शोध परिषद के चेयरमैन एवं प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। उनके नेतृत्व में जापान के 11 सदस्यीय प्रतिनिधियों का मंडल सोमवार को अपराह्न में काशी में  होगा। वे लोग नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, गंगा आरती इत्यादि का दर्शन एवं अवलोकन करेंगे। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वे काशी के उद्यमियों, जन प्रतिनिधियों से संवाद एवं सारनाथ भ्रमण भी करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जापान के इस प्रतिनिधि मंडल के काशी भ्रमण का संयोजन वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. मनोज कुमार शाह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed