{"_id":"60856b3c0a243b3ba47acb16","slug":"varanasi-iit-bhu-will-audit-oxygen-in-hospitals-so-that-patients-do-not-have-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : मरीजों को न हो परेशानी इसलिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की ऑडिट करेगा आईआईटी बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : मरीजों को न हो परेशानी इसलिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की ऑडिट करेगा आईआईटी बीएचयू
Sun, 25 Apr 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:44 PM IST
सार
ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल में स्टोर और खर्च का होगा मूल्यांकन, ऑडिट के लिए विशेषज्ञ प्रोफेसरों की सूची हो रही तैयार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कोविड हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन ऑडिट के मुख्यमंत्री के फैसले के बाद अब आईआईटी बीएचयू में इसकी तैयारी शुरू हो गई। ऑडिट के लिए विशेषज्ञ प्रोफेसरों की सूची तैयार कराने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर मंथन चल रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यहां तक आ गई थी कि पिछले दिनों त्रिमूर्ति हास्पिटल से ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में शिफ्ट करना पड़ा था। जिले में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां ऑक्सीजन प्लांट है और पर्याप्त सिलिंडर भी है।
विज्ञापन
बावजूद इसके ऑक्सीजन की किल्लत बताकर मरीजों को परेशान किया जा रहा है। दूसरी ओर ऑक्सीजन की कालाबाजारी, जमाखोरी की भी खबर सामने आ रही है। इस पर नियंत्रण के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के सहयोग से निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का ऑडिट कराने का जो फैसला लिया है, उस दिशा में कार्यवाही तेज हो गई है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि शासन स्तर पर बातचीत हो चुकी है। विशेषज्ञों की एक टीम भी बनाई जाएगी जो कि ऑक्सीजन प्लांट से लेकर, अस्पतालों में उसके पहुंचने, मरीजों के इलाज में जरूरत आदि का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन