फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi health news

बारिश में भीगने से बचें, मौसमी बीमारी और कोरोना रहेगा दूर

Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
varanasi health news
वाराणसी। बदलते मौसम में सेहत को लेकर अब अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे समय में जबकि कोरोना संक्रमण चल रहा है तो एहतियात बरतना जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता और कोविड 19 के लिए गठित इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल कमेटी(आईपीसी) के सदस्य डॉ. प्रसन्न कुमार का कहना है कि यह भी जानना जरूरी है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण भी बुखार के साथ ही सर्दी, खांसी, गले में खराश है। बारिश में भीगने के बाद सर्दी, जुकाम आदि का खतरा रहता है, ऐसे में बहुत जरूरी न हो तो बाहर निकलने से लोगों को बचना चाहिए।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर डॉ. यतीश भुवन पाठक का कहना है कि बरसात के समय में मौसमी बीमारियों के साथ ही जल जनित बीमारियों के होने की संभावना रहती है। इसमें घर के पास पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। बारिश में भीगने से भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में घर मे रहने के साथ ही साफ सफाई पर ध्यान देकर संक्रमण से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. प्रसन्न कुमार का कहना है कि छीकने और थूकने के बाद जो ड्रॉपलेट बाहर निकलता है उसके नमी में सूखने की संभावना बहुत कम हो जाती है। जबकि अगर मौसम गर्म होता है तो वह जल्दी सूख जाता है। ऐसे में नमी में यह और भी घातक हो सकते हैं। गर्मी के समय में तापमान अधिक होने पर उसके सूखने की संभावना जल्दी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed