{"_id":"65aac923e6dc2e7ba9004e04","slug":"varanasi-gyanvapi-s-sealed-water-shed-will-be-cleaned-today-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आज होगी ज्ञानवापी के सील वजूखाने की सफाई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिलाधिकारी की देखरेख में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आज होगी ज्ञानवापी के सील वजूखाने की सफाई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिलाधिकारी की देखरेख में होगा काम
Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
सार
वजूखाने से मृत मछलियों को बाहर निकाला जाएगा। जिंदा मछलियां अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन को सौंप दी जाएंगी। वजूखाने की सफाई के लिए नगर निगम ने 18 सफाईकर्मियों की टीम गठित की है। यह टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में वजूखाने की सफाई करेगी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर।
- फोटो : social media
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने की सफाई जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की देखरेख में शनिवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगी। वजूखाने से मृत मछलियों को बाहर निकाला जाएगा। जिंदा मछलियां अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन को सौंप दी जाएंगी। वजूखाने की सफाई के लिए नगर निगम ने 18 सफाईकर्मियों की टीम गठित की है। यह टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में वजूखाने की सफाई करेगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन का कहना है कि वजूखाने की सफाई का काम दो से ढाई घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। पंप लगाकर वजूखाने का पूरा पानी निकाला जाएगा। उसकी काई और गंदगी को साफ कर उसमें चूने का छिड़काव किया जाएगा। सफाई के दौरान सील वजूखाने स्थित शिवलिंग जैसी आकृति (हिंदू पक्ष के दावे के अनुसार) को कोई नुकसान न पहुंचे और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न होने पाएं, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
सील वजूखाने की सफाई के दौरान मां शृंगार गौरी केस के वादी पक्ष और मसाजिद कमेटी के दो-दो प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के बाहर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन