फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi gurunanak

प्रकाशोत्सव पर निकली गुरुनानक देव की भव्य शोभायात्रा

Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
varanasi gurunanak
गुरुनानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुबाग स्थित गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा लक्सा, गिरजाघर, नई सड़क, बेनियाबाग, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, लाजपत नगर, नानक नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, सिगरा, रथयात्रा होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची। डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। उधर एडीएम सिटी विनय कुमार और एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बेनियाबाग से लेकर लहुराबीर तक शोभायात्रा में पैदल साथ साथ चले।
विज्ञापन

ये शोभायात्रा गुरुग्रंथ साहिब के अगुवाई में शुरू हुई। इसमें साध संगत विशेष परिधान में गुरुघर की सवारी गाड़ी के पीछे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। परंपरा के अनुसार गुरुग्रंथ साहिब की सवारी को फूलमालाओं से सजाया गया। पंज प्यारे, घुड़सवार, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज गुरुबाग और गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चे विशेष परिधान पहनकर नानक आया नानक आया, तारण गुरु नानक आया और जयकारा लगाते चल रहे थे। बच्चे हाथों में स्वच्छ काशी सुंदर का बैनर लेकर चल रहे थे। आरर्केस्ट्रा पार्टी ट्रेलर पर शबद कीर्तन करते चल रहे थे। एक्स आर्मी पाइप बैंड पार्टी भक्ति धुन बजाते चल रहे थे। शबद कीर्तन और आरती के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्य ग्रंथी सुखदेव सिंह ने संगत को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed