फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi gorakhpur city express will run from seven august

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस तारीख से चलेगी गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 03 Aug 2022 12:14 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 Aug 2022 12:14 PM IST
सार

गोरखपुर-वाराणसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
varanasi gorakhpur city express will run from seven august
Indian Railway - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी रेल खंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए सात अगस्त से गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी सिटी दैनिक एक्सप्रेस, गोरखपुर से रात में 11 बजे, जबकि वाराणसी सिटी-गोरखपुर 10:30 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के तीन, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआरडी के दो समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


20 अगस्त से चलेगी रांची बनारस एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस रांची से 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा बनारस से 21 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सप्ताह में पांच दिन अगली सूचना तक चलाई जाएगी। इसमें जीएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान के छह और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से चलेगी दरभंगा-वाराणसी अंत्योदय एक्सप्रेस 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) को बहाल कर दिया है। ट्रेन संख्या 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) आज से प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 8:57 बजे रवाना होकर बलिया, गाजीपुर सिटी होते हुए वाराणसी सिटी पहुंचेगी।

वहीं 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 4 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को वाराणसी सिटी से 9:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजीपुर सिटी, बलिया शाम 20:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed