{"_id":"658aa29e8f85a2f5ef0cd5b5","slug":"varanasi-good-news-for-devotees-south-indian-devotees-will-be-able-to-book-e-bus-for-24-hours-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, दक्षिण भारतीय श्रद्धालु 24 घंटे के लिए बुक कर सकेंगे ई-बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, दक्षिण भारतीय श्रद्धालु 24 घंटे के लिए बुक कर सकेंगे ई-बस
Tue, 26 Dec 2023 03:25 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:25 PM IST
सार
काशी में इस समय दक्षिण भारतीय सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी हैं। इस सुविधा के शुरू हो जाने से उन्हें निजी ट्रेवेल्स वालों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा और आसानी से सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ के बाद से काशी में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने का क्रम बढ़ा है।
विज्ञापन
वाराणसी में ई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी आने वाले पर्यटकों के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बसें भी बुक हो सकेंगी। नए साल में बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया जाएगा। समूह में आने वाले सैलानी ई-बसों को 24 घंटे के लिए बुक करा सकेंगे। रोडवेज कैंट स्टेशन जाकर कोई भी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ई-बस बुक करा सकता है।
विज्ञापन
काशी में इस समय दक्षिण भारतीय सैलानियों की संख्या काफी बढ़ी हैं। इस सुविधा के शुरू हो जाने से उन्हें निजी ट्रेवेल्स वालों से संपर्क नहीं करना पड़ेगा और आसानी से सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ के बाद से काशी में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने का क्रम बढ़ा है। दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस समय सबसे अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट ने योजना बनाई है कि कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही सैलानियों के समूह को ई-बसें मुहैया कराई जाए। 24 घंटे के लिए बस बुक कराते हुए सैलानी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और अन्य मंदिरों का भ्रमण आसानी से कर सकेंगे। काशी दर्शन यात्रा के तहत इस सुविधा को जोड़ने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
आने वाली हैं 100 ई-बसें
सिटी ट्रांसपोर्ट के बेड़े में इस समय 50 ई-बसें हैं। 100 और बसें जल्द आने वाली हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि काशी दर्शन यात्रा के तहत इस सुविधा को शुरू करने की योजना है। वातानुकूलित और सुरक्षा के लिहाज से ई-बसें काफी उपयुक्त भी हैं।
विज्ञापन