फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Gen Z shower rose petals on Prime Minister Modi accompanied blowing conch shells playing damrus

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे जेन-जी, 8 स्थानों पर स्वागत; शंखनाद और डमरू वादन

Sun, 25 Oct 2026 09:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जेन-जी युवा गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत करेंगे। शहर में आठ स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान स्वागत स्थलों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन और आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Varanasi Gen Z shower rose petals on Prime Minister Modi accompanied blowing conch shells playing damrus
बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुलाबबाग महानगर कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से जेन-जी को भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थानों पर प्रधानमंत्री का शंखनाद, डमरू वादन, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच अभिनंदन किया जाएगा। नमो घाट पर प्रधानमंत्री वायुसेना के विंग्स ओवर गंगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने कहा कि काशीवासियों के लिए यह गर्व का अवसर है कि काशी के सांसद नरेंद्र मोदी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

तैयारियां पूरी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में संगठन के सभी पदाधिकारी अपने साथ जेन-जी को भी शामिल करें। काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पूरे नगर को सजाया जा रहा है। पुलिस लाइन में उतरने के बाद सबसे पहले मातृ शक्ति उनका स्वागत करेगी। पुलिस लाइन से नमो घाट तक आठ प्रमुख स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है। यहां शंखनाद, डमरू वादन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और जनभागीदारी को प्रदर्शित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी अश्वनी त्यागी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed