फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi ganga water level flood situation: ganga water level stagnates last nine hours still flowing  above danger mark 

वाराणसी में बाढ़: गंगा के जलस्तर में घटाव शुरू मगर आफत बरकरार, खतरे के निशान से अभी 94 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं गंगा

Fri, 13 Aug 2021 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Aug 2021 01:42 PM IST
सार

प्रयागराज में घटाव के बाद बनारस में गंगा के जलस्तर मेें घटाव शुरू हो गया है। इधर,  बाढ़ की वजह से घाट की गलियों का संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
varanasi ganga water level flood situation: ganga water level stagnates last nine hours still flowing  above danger mark 
गंगा का जलस्तर बढ़ने से रामनगर का किला चारो तरफ बाढ़ से घिरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव बृहस्पतिवार को ठहर गया और शुक्रवार सुबह से घटने लगा। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव बृहस्पतिवार को ठहर गया और शुक्रवार सुबह से घटने लगा। सुबह आठ बजे तक एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा से गंगा का जलस्तर घट रहा था जो सुबह 10 बजे तक थोड़ा और तेज हो गया। अब मिर्जापुर, भदोही और चंदौली में बाढ़ में कमी आने लगी है। जबकि गाजीपुर और बलिया में गंगा फिलहाल स्थिर हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.26 मीटर पर बना हुआ है।  गुरुवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.262 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद 11 बजे से गंगा में ठहराव बना रहा जो अब तक जारी है। घटाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा है। 
विज्ञापन

 



केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार प्रयागराज में गंगा तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उतरने लगी हैं। इसी के कारण बनारस में भी जलस्तर में गिरावट होने की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं वरुणा पार और सामनेघाट के इलाकों में बाढ़ से परेशानी बढ़ गई हैं।

गलियों का टूटा संपर्क, बढ़ी परेशानियां
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण अस्सी से राजघाट के बीच कई गलियों का संपर्क भी टूट गया है। लोगों को घुटने भर से अधिक पानी में डूबकर घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की भोर में गंगा दशाश्वमेध घाट व शीतला घाट की गलियों में प्रवेश कर गईं। इसके कारण सब्जी मंडी से लेकर बाजार तक पानी भर गया। सब्जी मंडी की सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं गलियों में रहने वाले लोगों को बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा।

खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर बह रहीं गंगा
बनारस में गंगा का पानी खतरे के लाल निशान 71.26 मीटर से 1.6 मीटर ऊपर 72.32 पर बह रहा है। काशीवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि सुबह 11 बजे से देर रात तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इस सूचना के बाद निचले और तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed