फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Ganga water level could rise seven days receding water led increased problems filth and debris

वाराणसी: सात दिनों में 63 सेंटीमीटर बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर, पानी घटने से बढ़ी समस्याएं; गंदगी और मलबा

Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 07 Sep 2026 08:44 PM IST
सार

गंगा का जलस्तर तीन दिनों से घट रहा है, लेकिन केंद्रीय जल आयोग ने अगले सात दिनों में अधिकतम 63 सेंटीमीटर बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। जलस्तर 70.75 मीटर तक पहुंच सकता है। यह खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर नीचे रहेगा, लेकिन चेतावनी स्तर पार होने पर निचले इलाकों और घाटों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Varanasi Ganga water level could rise seven days receding water led increased problems filth and debris
कोनिया इलाके में बाढ़ का पानी घटने के बाद बढ़ीं समस्याएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा का जलस्तर पिछले तीन दिनों से लगातार घट रहा है, लेकिन आने वाले सात दिनों में फिर बढ़ोतरी का अनुमान है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों में गंगा के जलस्तर में अधिकतम 0.63 मीटर यानी 63 सेंटीमीटर की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में जलस्तर 70.12 मीटर से बढ़कर 70.75 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में गंगा का चेतावनी स्तर 70.26 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर है। अनुमानित अधिकतम जलस्तर खतरे के निशान से करीब 51 सेंटीमीटर नीचे रहेगा। हालांकि, जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी के बीच बाढ़ जैसे हालात बने रहने की आशंका है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 70.12 मीटर है, जो चेतावनी बिंदु से नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु पार होने के बाद नदी किनारे और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ जाएगा। इसके साथ ही घाटों के डूबने और लोगों के जनजीवन के प्रभावित होने की आशंका रहेगी। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि सात दिन का पूर्वानुमान मौसम की स्थिति और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से आने वाले पानी के आधार पर बदल सकता है।

आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार गंगा के जलस्तर में तत्काल बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। यदि पानी चेतावनी बिंदु के आसपास या उससे ऊपर बना रहता है तो नदी किनारे बसे इलाकों पर लगातार दबाव बना रहेगा।

हालांकि, बीते तीन दिनों से जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 52 सेंटीमीटर की गिरावट आई। शनिवार रात 8:50 बजे तक जलस्तर 70.04 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 22 सेंटीमीटर नीचे था।

जलस्तर में मौजूदा गिरावट के बावजूद अगले सप्ताह संभावित बढ़ोतरी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed