पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कमिश्नर और जिलाधिकारी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही दोनों महान विभूतियों के सादगी को जीवन में ढालने के लिए लोगों का आह्वान किया। जगह-जगह स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से शहर और जिले को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। वहीं, आकांक्षा समिति की ओर से हस्तशिल्पियों में राशन किट का वितरण किया गया।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंडलीय सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि गांधी और शास्त्री महान लीडर थे। दोनों की सादगी और दृढ़ निश्चयी जीवन शैली को हम सभी को अपने जीवन में अपनाना होगा। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं। शास्त्री जी का दिया नारा जय जवान जय किसान सुनने में सरल है, लेकिन इसका भाव आज भी बड़ा संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संचालन एनआईसी के अवध बिहारी ने किया।
उधर, राइफल क्लब ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि अपने परिवार को पीछे रख कर महात्मा गांधी ने देश को आगे रखा और देश के लिए ही अपना जीवन समर्पित कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए जीवन काल में कभी सरकारी संसाधनों को निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया। शास्त्री का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी और निडर व्यक्तित्व आज भी देश को प्रेरणा देता है। ऐसे में महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उधर जिला आकांक्षा समिति के तत्वाधान में कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर कश्मीरी गंज खोजवा के 307 लकड़ी खिलौना बनाने वाले हस्तशिल्पियों, कारीगरों को संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह ने राशन किट का पैकेट वितरण किया।