फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: French citizen Michael will be cremated as per Hindu customs, had come to Kashi for salvation

Varanasi: हिंदू रीति-रिवाज से होगी फ्रांसीसी नागरिक माइकल की अंत्येष्टि, मोक्ष के लिए काशी आए थे

Sat, 11 Nov 2023 05:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

काशी में मोक्ष के लिए आए माइकल सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे थे। बीते आठ नवंबर को बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई थी। एलआईयू की ओर से इसकी सूचना नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास को दी गई।

विज्ञापन
Varanasi: French citizen Michael will be cremated as per Hindu customs, had come to Kashi for salvation
मोक्ष के लिए फ्रांस से काशी आए माइकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखे फ्रांसीसी नागरिक माइकल (60) के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से हरिश्चंद्र घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। बेसहारों की सेवा करने वाले अमन कबीर मुखाग्नि देंगे और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे।

विज्ञापन

काशी में मोक्ष के लिए आए माइकल सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे थे। बीते आठ नवंबर को बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई थी। एलआईयू की ओर से इसकी सूचना नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास को दी गई। दूतावास का पत्र शुक्रवार को पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और लंका थाने की पुलिस को प्राप्त हुआ। फ्रांस के दूतावास की ओर से कहा गया है कि माइकल का अंतिम संस्कार उनकी दोस्त एमेलाइन जामोंट या बाबा गेस्ट हाउस के संचालक गोपाल झा या अमन कबीर में से कोई भी कर सकता है। माइकल के परिजनों की इच्छा के अनुसार अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां एमेलाइन जामोंट को दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed