{"_id":"608eb2638ebc3ee1c001571a","slug":"varanasi-free-mahamana-oxygen-service-started-in-bhu-superspeciality-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में निःशुल्क महामना ऑक्सीजन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में निःशुल्क महामना ऑक्सीजन सेवा शुरू
Sun, 02 May 2021 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 07:38 PM IST
सार
पहले दिन पांच मरीजों को मोबाइल वैन से दी गई ऑक्सीजन
जल्द ही और भी मोबाइल ऑक्सीजन वैन परिसर में खड़ी रहेंगी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में निःशुल्क महामना ऑक्सीजन सेवा शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ऑक्सीजन की कमी से जूझने वाले मरीजों के लिए रविवार से बीएचयू कोविड हास्पिटल (सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक) परिसर में महामना नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत हो गई। पहले दिन पांच मरीजों को इस सेवा का लाभ मिला। जल्द ही और भी मोबाइल ऑक्सीजन वैन परिसर में खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन के संकट को दूर करने के उद्देश्य से ही आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की पहल पर ही महामना ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत हुई है। इस सेवा से उन मरीजों को राहत मिलेगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ता है। बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र ने बताया कि अस्पताल में बेड मिलने से पहले ऐसे मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है, तो उन्हें तुरंत ऑक्सीजन दिलाना ही इस सेवा का उद्देश्य है। पहले दिन करीब पांच मरीजों को ऑक्सीजन दिया गया। जल्द ही दो और ऑक्सीजन वैन यहां आ जायेगी, जिसके बाद ऑक्सीजन के लिए मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन