फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi forecast weather today updates: Overnight rain weather will remain same for two days temperature increase

वाराणसी में रात भर हुई बारिश: दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, तापमान में  बढ़ोत्तरी लेकिन बढ़ी गलन

Sun, 23 Jan 2022 09:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jan 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
varanasi forecast weather today updates: Overnight rain weather will remain same for two days temperature increase
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में रातभर झमाझम बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम साफ हो गया। धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऐसा ही मौसम दो दिन तक बना रहेगा। हालांकि अभी भी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन


बारिश की वजह से गलन बढ़ गई है और नम हवाओं ने सर्दी का सितम जारी रखा है। लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसका असर सेहत के साथ ही कृषि, आम जन जीवन पर पड़ रहा है। कभी तेज धूप हो रहा है तो कभी नम पछुआ हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसी सप्ताह न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाएं चलती रही। धूप भी नहीं निकली कि राहत मिले। रात करीब 9 बजे बारिश शुरू हुई। पहले तो हल्की रही लेकिन बाद में तेज बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश की वजह से सड़क पर किचकिच हो गई।

इधर शनिवार का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस तरह का मौसम दो दिन बने रहने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed