फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi flyover collapse anger and sadness at social media

वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः सोशल मीडिया में छाया गम और गुस्सा, लिया जाता रहा पल-पल का अपडेट

Wed, 16 May 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Varanasi flyover collapse anger and sadness at social media
व्हाट्स एप और फेसबुक पर हादसे की शेयर की फोटो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से हुई मौतों का मामला मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर गम और गुस्सा दोनों साफ नजर आए।  यह हादसा ट्वीटर के टॉप फाइव ट्रेंड में देर रात तक रहा और 15 हजार से अधिक ट्वीट कर मृतकों और घायलों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर यूजर्स ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर हैंडल प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया से रात 7:28 बजे ट्वीट किया गया कि वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण के स्थल पर हुई दुर्घटना के बारे में जानकर आघात पहुंचा है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य और घायलों की सहायता के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7:11 बजे ट्वीट किया कि वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से जुड़े हादसे में हुई मौतों से बेहद दुखी हूं। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अधिकारियों से बात कर प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है। दूसरा ट्वीट किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हादसे के संबंध में बात की गई है। उत्तर प्रदेश की सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावितों के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।





इसी तरह सांसद डॉ. उदित राज, सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, जयंत सिन्हा, कन्हैया कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित कई अन्य के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव साधा निशाना

Varanasi flyover collapse anger and sadness at social media
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7:10 बजे ट्वीट किया कि वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें। सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वो केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी इमानदारी से जांच कराएगी।

ये देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई है। ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं। ये हादसा एक एक्सीडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा।







 

पीएमओ और सीएमओ से लिया जाता रहा पल-पल का अपडेट

Varanasi flyover collapse anger and sadness at social media
निर्माणाधीन फ्लाईओवर की बीम गिरने का मामला सार्वजनिक होते ही प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से हादसे का पल-पल अपडेट लिया जाता रहा। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र सहित अन्य आला अधिकारियों को फोन कर घायलों के बेहतर उपचार और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि जैसी भी आवश्यकता हो तत्काल अवगत कराया जाए।

व्हाट्स एप और फेसबुक पर हादसे की शेयर की फोटो
निर्माणाधीन फ्लाईओवर से जुड़े हादसे के बाद मौके पर पहुंच रहे लोग अपने दोस्तों और परिचितों को घटनास्थल की फोटो फेसबुक और व्हाट्स एप के माध्यम से शेयर करते रहे। साथ ही हादसे की भयावहता के बारे में विवरण देते रहे। इस दौरान कई लोग अपने कुशलक्षेम की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed