वाराणसी फ्लाईओवर हादसाः सोशल मीडिया में छाया गम और गुस्सा, लिया जाता रहा पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर हैंडल प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया से रात 7:28 बजे ट्वीट किया गया कि वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण के स्थल पर हुई दुर्घटना के बारे में जानकर आघात पहुंचा है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य और घायलों की सहायता के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।
वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण के स्थल पर हुई दुर्घटना के बारे में जानकर आघात पहुंचा है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य और घायलों की सहायता के सभी प्रयास किये जा रहे है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी शोकसंवेदनाएं - राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 15, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7:11 बजे ट्वीट किया कि वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से जुड़े हादसे में हुई मौतों से बेहद दुखी हूं। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अधिकारियों से बात कर प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है। दूसरा ट्वीट किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हादसे के संबंध में बात की गई है। उत्तर प्रदेश की सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावितों के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।
Extremely saddened by the loss of lives due to the collapse of an under-construction flyover in Varanasi. I pray that the injured recover soon. Spoke to officials and asked them to ensure all possible support to those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2018
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।
वाराणसी में कैण्ट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 15, 2018
इसी तरह सांसद डॉ. उदित राज, सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, जयंत सिन्हा, कन्हैया कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित कई अन्य के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव साधा निशाना
ये देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई है। ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं। ये हादसा एक एक्सीडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा।
ये है देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई. ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं. ये हादसा एक ऐक्सिडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2018
वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 15, 2018
पीएमओ और सीएमओ से लिया जाता रहा पल-पल का अपडेट
व्हाट्स एप और फेसबुक पर हादसे की शेयर की फोटो
निर्माणाधीन फ्लाईओवर से जुड़े हादसे के बाद मौके पर पहुंच रहे लोग अपने दोस्तों और परिचितों को घटनास्थल की फोटो फेसबुक और व्हाट्स एप के माध्यम से शेयर करते रहे। साथ ही हादसे की भयावहता के बारे में विवरण देते रहे। इस दौरान कई लोग अपने कुशलक्षेम की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को देते रहे।