{"_id":"615750bc8ebc3e624a3eb9a0","slug":"varanasi-fish-seller-dies-after-being-hit-by-bus-angry-villagers-do-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बस की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बस की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Fri, 01 Oct 2021 11:47 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:47 PM IST
सार
तीन भाइयों में सबसे छोटे अरविंद की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। एक छह माह और दूसरा डेढ़ साल का बेटा है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
वाराणसी जिले के पिंडरा नेशनल इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार की देर शाम प्राइवेट बस कीचपेट में आने से मछली विक्रेता अरविंद राजभर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। फूलपुर पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा नई बस्ती निवासी बिहारी राजभर का पुत्र अरविंद राजभर (24) शाम लगभग साढ़े छह बजे ठेला पर मछली बेचने के बाद घर लौट रहा था। नेशनल इंटर कालेज के समीप निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान अरविंद बस के अगले पहिए में फंस गया और कुछ दूर तक घसीटते हुए गया। इस दौरान घायल अरविंद को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलते ही परिजन संग ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। उधर, हादसे के बाद बस चालक जौनपुर जिले के जलालपुर में बस खड़ी कर फरार हो गया। तीन भाइयों में सबसे छोटे अरविंद की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। एक छह माह और दूसरा डेढ़ साल का बेटा है। पत्नी सरोजा देवी सहित अन्य परिजन बेसुध रहे। इंस्पेक्टर मुन्नालाल धुसिया ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन