{"_id":"66028a714a319048fc06052c","slug":"varanasi-fire-news-massive-fire-in-garden-farmers-panic-to-save-crops-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Fire News: बगीचे में लगी भीषण आग, लपटों को देख दहशत में किसान; फसल बचाने के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Fire News: बगीचे में लगी भीषण आग, लपटों को देख दहशत में किसान; फसल बचाने के लिए परेशान
Tue, 26 Mar 2024 02:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 26 Mar 2024 02:15 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार गांव में बगीचे में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर खड़े लोग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस बीच किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
Varanasi Fire News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार गांव में बगीचे में मंगलवार को भीषण आग लगी। जिसके बाद गेहूं की फसल बचाने के लिए किसान मौके पर जुटे रहे। आग जंगल में पूरी तरफ फैल चुकी है। तेज हवा के चलते सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। इस बीच किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग इतनी भीषण है कि लपटों को देख ग्रामीण दहशत में हैं। आग की लपटों को देख लोग दहशत में हैं। मौके पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है। जल्द ही टीम मौके पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन