वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जालान शोरूम के किचन में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जालान शोरूम के किचन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विस्तार
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जालान शोरूम में बुधवार को किचन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम की छत की तरफ से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग नियंत्रित कर ली गई है।
किचन में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, आग शोरूम के किचन में लगी थी। इसके बाद धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचने से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।
आग नियंत्रित होने से मिली राहत
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास का इलाका होने के कारण घटना को लेकर लोगों में चिंता थी। हालांकि दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।