Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Encroachment remains despite three notice team arrive with bulldozer scuffle breaks out during action

वाराणसी: तीन नोटिस के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम; कार्रवाई के दौरान मारपीट

Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

वाराणसी में तीन नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।  

विज्ञापन
Varanasi Encroachment remains despite three notice team arrive with bulldozer scuffle breaks out during action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट में रेलवे निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और स्थानीय लोगों के बीच बुधवार की देर शाम टकराव हो गया। तीन बार नोटिस देने के बाद भी जमीन खाली नहीं होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे की कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ अभियंता ने पांच लोगों पर मारपीट और पथराव का आरोप लगाया और प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ने टीम पर बाउंड्रीवाल गिराने, मारपीट और बुलडोजर से कुचलकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


रेलवे की वाराणसी-डीडीयू मिड सेक्शन डाउनलाइन परियोजना के तहत नक्खीघाट में ब्रिज संख्या-20 के किलोमीटर 769/20 के पास पाइलिंग का काम कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे की ओर से संबंधित पक्ष को तीन बार नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण नहीं हटने पर जिलाधिकारी ने टीम गठित कर स्थल खाली कराने का निर्देश दिया। बुधवार शाम टीम कार्यदायी संस्था एमएलसीसी-मारुति जेवी के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंची। संस्था के वरिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वह अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। इसी दौरान विशाल सोनकर ने कार्रवाई का विरोध किया।


ईंट-पत्थरों से किया हमला
आरोप है कि उनके ललकारने पर बजरंगी सोनकर, अनिल सोनकर, अरुण कुमार सोनकर उर्फ बाघ, रिक्की सोनकर और शुभम सोनकर उर्फ भागुर ने उनके साथ मारपीट की और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दूसरी ओर, नक्खीघाट निवासी अधिवक्ता विशाल सोनकर ने करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बुधवार शाम उनके प्लॉट पर पहुंचे लोगों ने बिना पूर्व सूचना बुलडोजर से बाउंड्रीवाल गिरानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद बुलडोजर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की गई। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed