फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Dumper crushed businessman who went to buy buffalo, death, angry villagers jammed

वाराणसीः भैंस खरीदने गए व्यापारी को डंपर ने कुचला, मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 31 Dec 2019 08:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 31 Dec 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Dumper crushed businessman who went to buy buffalo, death, angry villagers jammed
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

बर्थरा कलां गांव में मंगलवार को भैंस व्यापारी चौहारजा यादव (50) को मिट्टी भरे डंपर ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर शाम करीब साढ़े चार बजे चौबेपुर-बलुआ मार्ग पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि डीएम को बुलाकर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन होता है। इसमें लगे वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया तो लगभग दो घंटे बाद 6:30 बजे जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

 

चौबेपुर थाना अंतर्गत सरैया ऊकथी गांव निवासी चौहारजा भैंस खरीदने साइकिल से भगतुआ गए थे। वापसी के दौरान बर्थरा कलां गांव के पास बलुआ घाट की ओर से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने थोड़ी दूर जाकर डंपर खड़ा कर दिया और भाग निकला। पुलिस डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर बिहार के औरंगाबाद का है। उधर, पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शांति बेहोश हो गईं। परिजनों ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है, दोनों की शादी हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, सपा नेत्री इंद्रावती देवी, दुलहिन समेत क्षेत्र के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे।

प्रयागराज के सीएमओ की कार को टेलर ने मारी टक्कर

जंसा थाना के कतवारूपुर गांव के पास सोमवार रात प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह की कार को तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार 10 फुट गहरे नाले में चली गई। हादसे में चालक सुनील कुमार यादव बाल-बाल बचा। कपसेठी थाना के अर्जुनपुर गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह सीएमओ के परिवार को छोड़ने वाराणसी गया था। वापसी के दौरान कतवारूपुर गांव के पास तेज रफ्तार टेलर ने कार को टक्कर मार दी। संवाद

ट्रेन की चपेट में आने से मौत 

नगईपुर गांव के सामने मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। शर्ट, पैंट और जैकेट की जेब खंगाली गईं, लेकिन ऐसा कोई कागज नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed