फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM, SP Chandauli also deleted

वाराणसी के डीएम, चंदौली के एसपी भी हटाए गए

Thu, 20 Oct 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 20 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज बाबा के महामानव संगम के तहत डोमरी-कटेसर गांव से निकाली गई शाकादार-सदाचार मद्यनिषेध जन जागरण यात्रा में भगदड़ से हुई 25 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। इस हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित होने के बाद शासन ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए वाराणसी के डीएम विजय किरन आनंद और चंदौली के एसपी राठौर किरीट को भी हटा दिया। योगेश्वर राम मिश्रा वाराणसी के नए डीएम बनाए गए हैं। विजय किरन को विशेष सचिव सिंचाई बनाया गया है जबकि राठौर किरीट को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवाएं) पद पर भेजा गया है। इस मामले में अब तक डीएम, एसएसपी समेत दोनों जिलों के कुल 11 अफसर कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। जल्द ही पुलिस और प्रशासन के कुछ और बड़े अधिकारियों के हटाए जाने की चर्चा है। 
विज्ञापन


कटेसर में दो दिवसीय महामानव संगम के पहले दिन 15 अक्तूबर को कटेसर से पंकज बाबा ने शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध जन जागरण यात्रा निकाली थी। इस दौरान राजघाट पुल पर भीड़ ज्यादा होने और ट्रैफिक जाम होने के बाद पुल टूटने की अफवाह से भगदड़ मचने से पुल पर मौजूद जय गुरुदेव के 25 अनुयायियों की मौत हो गई थी। हादसे की शाम शासन ने एसपी सिटी सुधाकर यादव, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, सीओ कोतवाली राहुल मिश्रा, एसओ रामनगर अनिल सिंह और एसओ मुगलसराय विनोद यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और सिटी मजिस्ट्रेट बीबी सिंह को भी निलंबित करने के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि को भी हटा दिया गया था। मंगलवार को एसओ आदमपुर विनय प्रकाश सिंह पर गाज गिरी और उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। डीएम विजय किरन के तबादले के लिए शासन ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के  बाद बुधवार की शाम उन्हें भी हटा दिया गया। इस मामले में पुलिस-प्रशासन के दो और आला अधिकारियों पर भी गाज गिरने के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed