फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi DM Kaushal Raj Sharma donate RS one lakh and Sari businessman gave amount of 7.5 lakh rupees for Oxygen bank to mata anandmayi hospital

ऑक्सीजन बैंक के लिए वाराणसी डीएम ने एक लाख, साड़ी व्यापारियों ने 7.5 लाख रुपये की सहयोग राशि दी

Tue, 11 May 2021 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 11 May 2021 09:20 PM IST
सार

माता आनंदमयी अस्पताल की ओर से चल रहा मुफ्त ऑक्सीजन बैंक
साड़ी व्यवसायी राजन खन्ना ने 5 लाख दिया दान
व्यवसायी सर्वेश अग्रवाल ने 2.5 लाख रुपये किया दान

विज्ञापन
Varanasi DM Kaushal Raj Sharma donate RS one lakh and Sari businessman gave amount of 7.5 lakh rupees for Oxygen bank to mata anandmayi hospital
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बनारसी वस्त्र उद्योग एसोशिएशन के संरक्षक एवं एमएलसी अशोक धवन की अपील पर समाज सेवी कोरोना काल में आम लोगों की मदद को आगे आए.  माता आनंदमयी अस्पताल द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक सेवा के लिए सहयोग राशि दान किया. वर्तमान समय में वाराणसी में यह सेवा  600 सिलेंडर के साथ सफलतापूर्वक चल रही है. माता आनंदमयी अस्पताल द्वारा संचालित इस ऑक्सीजन बैंक के जरिये ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंदों को मुफ्त दिया जा रहा है. 
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलेंडर की इस सेवा को और प्रभावी करने के लिए 400 नए सिलेंडर की आवश्यकता है, जिनकी लागत करीब 10,000 रुपये प्रति सिलेंडर है. आनंदमयी अस्पताल से जुड़े समाज सेवियों की सेवा से प्रभावित होकर सोमवार को जिलाधिकारी, वाराणसी कौशल राज शर्मा ने अपने परिवार की ओर से एक लाख रुपये की सहयोग राशि अस्पताल को प्रदान की.
विज्ञापन


वाराणसी डीएम के इस जज्बे से प्रभावित होकर प्रमुख साड़ी व्यवसायी राजन खन्ना ने 5 लाख और सर्वेश अग्रवाल ने 2.5 लाख रुपये की सहयोग राशि माता आनंदमयी को ऑक्सीजन बैंक सेवा के लिए दान किया.
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारसी वस्त्र उद्योग संघ के संरक्षक और एमएलसी अशोक धवन ने वाराणसी के व्यापारी समाज, डॉक्टर, वकील, स्वयं सेवी संस्थाओं,सामाजिक संस्थाओं सभी से अपील करते हुए कहा है कि

 इस आपदा में लोगों की जीवन रक्षा हेतु ऑक्सीजन बैंक को यथाशक्ति आर्थिक सहयोग देकर अधिक से अधिक लोगों की प्राणरक्षा करने का पुण्य प्राप्त करें. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों को प्राण वायु की किल्लत के कारण ज्यादा सांसत झेलनी पड़ी. 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed