फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi DM and SSP conducted surprise inspection of district jail

जिला जेल अचानक पहुंचे डीएम-एसएसपी, बंदियों से मिलने पर परिजनों और जेलर को दिए ये निर्देश

Wed, 14 Aug 2019 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Aug 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
varanasi DM and SSP conducted surprise inspection of district jail
जेल पहुंचकर निरीक्षण करते एसएसपी और जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिला जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आने वाले उनके परिजन बाहरी सामान निर्धारित मात्रा में ही लाएं। जिला जेल के औचक निरीक्षण के दौरान मंगलवार को यह निर्देश डीएम ने जेलर को दिया।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जेल की कैंटीन से ही सामान की बिक्री कराएं और उसकी मात्रा जेल मैन्युअल के अनुसार हो। इस दौरान जेल परिसर में ठेला लगा कर नमकीन, बिस्किट बेचने वाले बुजुर्ग को डीएम ने तत्काल बाहर जाने को कहा और भविष्य में दोबारा पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ऑनलाइन भेजिए भाई-बहन के प्यार की निशानी, इंटरनेट पर राखी की ऑनलाइन खरीदारी-डिलिवरी की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी मंगलवार साढ़े तीन बजे लगभग भारी फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। एक घंटे के निरीक्षण में जेल की बैरकों या किसी अन्य स्थान से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

मुलाकातियों की जहां से ऑनलाइन पर्ची जारी होती है वहां पर डीएम ने प्राइवेट बिजली कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। जेल में डंप पड़े साबुन और सर्फ के पैकेट को साफ कराने के लिए डीएम ने जेलर को कहा।

ये भी पढ़ें : पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता

इसके साथ ही जेल के भीतर डस्टबिन रखवाने और परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और जेलर पीके त्रिवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed