{"_id":"6abea3d423aa062744068a30","slug":"varanasi-division-girls-emerge-as-overall-champions-in-state-level-rugby-varanasi-news-c-20-vns1056-1564795-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी मंडल की बालिकाएं प्रादेशिक रग्बी की ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी मंडल की बालिकाएं प्रादेशिक रग्बी की ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
प्रथम प्रादेशिक विद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने बालिकाओं का ओवरऑल खिताब जीत लिया है। यह जीत काजल, साक्षी और रोशनी के शानदार खेल की बदौलत हासिल हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ालालपुर में कराई गई। 70वें माध्यमिक स्कूली खेलों की प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालिकाओं ने अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वाराणसी टीम के कोच अवनीश पाल थे। अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में सहारनपुर मंडल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में लखनऊ की टीम सभी वर्गों में प्रथम रही। भारतीय रग्बी संघ के प्रतिनिधि अमित कुमार दत्ता और संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस प्रादेशिक प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की रग्बी टीम का चयन करना है। चयनित टीम 70वीं राष्ट्रीय स्कूली रग्बी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली में 23 से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगी।