फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Direct flight to Pune resumes after 112 days 85 passengers on board Aviation Turbine Fuel

वाराणसी: पुणे के लिए 112 दिन बाद शुरू हुई सीधी उड़ान, 85 यात्री गए; एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमत से परेशानी

Mon, 19 Oct 2026 02:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट से पुणे के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा 112 दिनों बाद रविवार को दोबारा शुरू हुई। पहले दिन पुणे से 165 यात्री वाराणसी पहुंचे, जबकि 85 यात्री पुणे रवाना हुए। इंडिगो के बाद इस रूट पर दूसरी सीधी उड़ान मिलने से यात्रियों को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुआ।

विज्ञापन
Varanasi  Direct flight to Pune resumes after 112 days 85 passengers on board Aviation Turbine Fuel
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी एयरपोर्ट से पुणे के लिए करीब चार महीने बाद स्पाइसजेट की सीधी विमान सेवा दोबारा शुरू हो गई। रविवार को शुरू हुई इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। इससे पहले इंडिगो की ओर से वाराणसी-पुणे के बीच सीधी उड़ान सेवा संचालित की जा रही थी। पहले दिन पुणे से 165 यात्री वाराणसी पहुंचे, जबकि यहां से 85 यात्रियों ने पुणे के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-525 रविवार दोपहर 3:44 बजे पुणे से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। विमान से कुल 165 यात्री काशी आए। इसके बाद यही विमान उड़ान संख्या एसजी-526 बनकर शाम 4:20 बजे पुणे के लिए रवाना हुआ। इस उड़ान से 85 यात्रियों ने सफर किया। सीधी विमान सेवा शुरू होने से व्यापारियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Trending Videos

25 जून को बंद कर दिया था संचालन
स्पाइसजेट ने 25 जून को वाराणसी एयरपोर्ट से अपनी सभी नियमित उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। उस समय परिचालन लागत और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों को इसकी प्रमुख वजह बताया गया था। एयरलाइन इससे पहले वाराणसी से प्रतिदिन 14 से 15 उड़ानों का संचालन करती थी। सेवा बंद होने के बाद विमानों को दिल्ली और मुंबई स्थित हैंगर में शिफ्ट कर दिया गया था।

करीब 112 दिनों के अंतराल के बाद पुणे के लिए सीधी उड़ान सेवा की वापसी हुई है। इससे यात्रियों को अब दोनों शहरों के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हो गया है। खासकर पुणे में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, वहां नौकरी करने वाले लोगों और कारोबार के सिलसिले में आने-जाने वालों को इसका लाभ मिल सकता है।

स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि वाराणसी और पुणे के बीच सीधी विमान सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई सेवा से दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क को भी मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed