{"_id":"62709cc3eb7c9a5b4019e1e0","slug":"varanasi-devotees-take-a-dip-in-the-ganges-on-the-occasion-of-akshaya-tritiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: कई शहरों में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में लगाई डुबकी, किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: कई शहरों में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में लगाई डुबकी, किया पूजन
Tue, 03 May 2022 08:39 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, वाराणसी
एएनआई, वाराणसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 03 May 2022 08:39 AM IST
सार
अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त पूछे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को तड़के ही गंगा जी में स्नान करना व पूजन-अर्चन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
अक्षय तृतिया पर गंगा जी में डुबकी लगाते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
विस्तार
मंगलवार को देशभर में अक्षय तृतीया पूरे जोश के साथ मनाया गया। लोगों ने पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर दिन की शुरुआत की। वाराणसी में श्रद्धालुओं ने तड़के ही गंगा जी में डुबकी लगाने के बाद भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा की।
विज्ञापन
गंगा घाट पर एक श्रद्धालु ने कहा, ''आज के दिन गंगा जी में डुबकी लगाने का काफी पवित्र महत्व बताया गया है। मैं यहां परिवार के साथ आकर बहुत खुश हूं। दुआ करता हूं कि भगवान कोरोना महामारी के दुष्प्रभावों को दूर करेंगे।''
विज्ञापन
इसी तरह प्रयागराज में भी श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर अक्षय तृतीया मनाई। इस मौके पर कई नेताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया, ''अक्षय तृतीया के पावन मौके पर शुभकामनाएं। आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि आए। आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।''
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, ''अक्षय तृतीया के पावन मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।''