फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Dev Deepawali is identity of cultural capital Ahilyabai Holkar established Hazara Deep at panchganga ghat

यूपी: सांस्कृतिक राजधानी की पहचान है काशी की देव दीपावली, अहिल्याबाई होल्कर ने स्थापित किया था हजारा दीप

Thu, 18 Nov 2021 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Nov 2021 05:34 PM IST
सार

महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पंचगंगा घाट पर पत्थरों से बना खूबसूरत हजारा दीपस्तंभ स्थापित किया था। यह हजारा दीप देव दीपावली की परंपरा का साक्षी है। काशी में देव दीपावली की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। 

विज्ञापन
varanasi Dev Deepawali is identity of cultural capital Ahilyabai Holkar established Hazara Deep at panchganga ghat
देव दीपावली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरद पूर्णिमा से पूर्वजों के लोक को रोशन करने के लिए दीपदान की परंपरा कार्तिक पूर्णिमा पर देवाराधना का महापर्व बन जाती है। कार्तिक मास में बांस-बल्लियों के सहारे टिमटिमाते आकाशदीप कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा के तट पर दैदीप्यामन होते हैं। गंगा के 84 घाटों पर सात किलोमीटर की शृंखला में दीप से दीप जल उठते हैं। 

विज्ञापन


गंगा की धारा में दीपों की अलौकिक छटा निखर उठती है। शाम होते ही सभी घाट दीपों की रोशनी में नहा उठते हैं और ऐसे दृश्य को यादों में सहेजने के लिए घाटों पर देश ही नहीं विदेश से अतिथि आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगा के अर्द्धचंद्राकार घाटों की छटा देवलोक का अहसास कराती है।
विज्ञापन


15 सालों में ही काशी की देव दीपावली देश की सांस्कृतिक राजधानी की एक अलग पहचान बन चुकी है। देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने इसको काशी का पांचवां लक्खा मेला बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य की प्रेरणा से हुई थी शुरुआत
केंद्रीय देव दीपावली समिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने बताया कि दो दशकों से काशी की देव दीपावली ने महापर्व का स्वरूप ले लिया है। शंकराचार्य की प्रेरणा से प्रारंभ होने वाला यह दीपोत्सव पहले केवल पंचगंगा घाट की शोभा था। आगे चलकर काशी के सभी घाटों पर दीपों की शृंखला बढ़ती चली गई और 15 सालों में इसका स्वरूप आज भव्यतम हो चुका है।

अहिल्याबाई होल्कर ने स्थापित किया था हजारा दीप
पंचगंगा घाट का हजारा दीपस्तंभ देव दीपावली के दिन 1001 से अधिक दीपों की लौ से जगमगाता है। काशी की देव दीपावली प्राचीनता और परंपरा का अद्भुत संगम है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पंचगंगा घाट पर पत्थरों से बना खूबसूरत हजारा दीपस्तंभ स्थापित किया था। यह हजारा दीप देव दीपावली की परंपरा का साक्षी है। काशी में देव दीपावली की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed