{"_id":"5ad04df94f1c1b533d8b4e4f","slug":"varanasi-daughter-punam-make-world-record-of-live-painting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी पूनम ने बनाया लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी पूनम ने बनाया लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का रिकार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
मनाली में आयोजित कार्यशाला के दौरान तीन घंटे में तैयार हुई पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी की बेटी पूनम राय ने मनाली में लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गुरुवार को मनाली में आयोजित कार्यशाला के दौरान 50 फीट लंबी और चार फीट ऊंचे कैनवास पर बनाई गई पेटिंग को आठ सदस्यों की टीम ने तीन घंटे के अंदर पूरा कर यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
हिमाचल की संस्कृति पर आधारित पेटिंग को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की टीम ने लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन का प्रमाणपत्र प्रदान किया है। पूनम ने बताया कि उनके टीम के सदस्यों दयानंद, रबींद्र नाथ दास, शालू वर्मा, बबिता राज, धनंजय, धर्मेंद शर्मा और शेफाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आर्टजकोजी संस्था की ओर से हिमांचल प्रदेश के मनाली में तीन दिवसीय कार्यशाल के दौरान लांगेस्ट लाइव पेटिंग मैराथन वर्ल्ड रिकार्ड का आयोजन किया गया। टीम के सदस्याें ने तीन घंटे के अंदर इस टास्क को पूरा करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

चित्रकला कार्यशाला से करेंगे लोगों को जागरूक
पेशवा हवेली में सात दिवसीय कार्यशाला शुरू
- फोटो : अमर उजाला
भारत की सांस्कृति राजधानी का संरक्षण बेहद आवश्यक है। इसके संरक्षण के लिए जन जागरण के माध्यम से लोगों को जागरूक करना होगा। चित्रकला इस दिशा में सबसे सशक्त माध्यम है।
इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय संबंध परिषद, इंटैक, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई एवं दी क्लार्कस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से सात दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन अमृतराव पेशवा हवेली राजाघाट पर किया जा रहा है।
कार्यशाला में शहर के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 36 से अधिक कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान बनने वाले चित्रों की प्रदर्शनी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर गुरुधाम मंदिर में लगाई जाएगी।