{"_id":"602e3336c4285671ca332970","slug":"varanasi-dafi-toll-plaza-made-free-for-seven-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा सात घंटे के लिए कराया गया फ्री, पुलिस अधीक्षक यातायात ने की पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा सात घंटे के लिए कराया गया फ्री, पुलिस अधीक्षक यातायात ने की पहल
Thu, 18 Feb 2021 02:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों की लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में फास्टैग न लगाकर आने वाले भारी वाहनों के कारण बिहार की तरफ से आने वाले मार्ग पर लगभग 20 किलोमीटर और चुनार मार्ग पर चुनार तक भारी वाहनों की लंबी कतार लगी थी। आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए डाफी टोल प्लाजा सात घंटे के लिए फ्री कराया गया। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने अपील की है कि समस्त वाहन स्वामी/चालक अपने-अपने वाहनों को फास्टैग से अविलंब लैस कर लें।
विज्ञापन