{"_id":"5ff2178b8ebc3e3d9853b23e","slug":"varanasi-cultural-news-city-news-vns5670874183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए होगा हरसंभव प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए होगा हरसंभव प्रयास
विज्ञापन
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार को शास्त्री घाट पर उपवास के साथ धरना दिया। वाराणसी ही नहीं प्रदेशभर के कई शहर और गावों में महासभा की ओर से प्रदर्शन हुए।
संस्था के संस्थापक कर्नल रणजीत उपाध्याय ने कहा कि शरीर में ब्राह्मण मस्तिष्क है और मस्तिष्क का स्वस्थ होना जरूरी है। तभी अच्छे राष्ट्र एवं समाज की परिकल्पना की जा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार ने अगर बोर्ड के गठन पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो फिर राज्यपाल से मिलकर मांग की जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय एवं डॉ. ओपी दुबे ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए गांव-गांव जाकर एकजुट करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान राजेश त्रिपाठी, डॉ. गणेश दत त्रिपाठी, डॉ. मंजू लता त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, रमेश, प्रो. जेएस त्रिपाठी, डॉ. विश्वनाथ दुबे, रवि उपाध्याय, रमेश पांडेय, स्नेह कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार दुबे, हरीश मिश्रा, पीयूष पांडेय आदि मौजूद रहे।