{"_id":"5ff34d59651ac57070441e07","slug":"varanasi-crime-teenager-found-unconscious-on-the-mound-in-varanasi-limbs-tied-and-lips-sticking","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में टीले पर बेहोश मिली किशोरी, हाथ पैर बंधे और होंठ चिपके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में टीले पर बेहोश मिली किशोरी, हाथ पैर बंधे और होंठ चिपके थे
Mon, 04 Jan 2021 10:46 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी में एक किशोरी टीले पर अर्धबेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ पैर बंधे और होंठ चिपके थे। मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे टीले पर एक 15 वर्षीय किशोरी को अर्धबेहोशी हालत में ग्रामीणों ने देखा तो सन्न रह गए। पुलिस ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पिंडरा स्थित पीएचसी ले गई। यहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन ऐसी वारदात से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
घबराई किशोरी स्पष्ट बयान नहीं दे पा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताड़ में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी के हाथ, पैर रस्सी से बंधे थे। यही नहीं किसी केमिकल से उसके होंठ और आंख को भी चिपका कर पट्टी बांध दी गई थी। ग्रामीण शौच के लिए जब टीले की तरफ गए तो उसे लुढ़कते देखा। ग्रामीण तत्काल उसे उठाकर गांव ले गए और गर्म पानी डालकर उसके होंठ और आंख को साफ किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कठिराव संग्राम सिंह यादव ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी पिंडरा ले गए। यहां मेडिकल के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी मौर्य ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक वह तीन बजे से ही बाजार में भटक रही थी। वहीं पीएचसी पर घबराई किशोरी स्पष्ट बयान नहीं दे पा रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत सामान्य होने पर ही कुछ बताया जा सकता है। वहीं सूत्रों के मुताबिक वह अपने घर से ननिहाल के लिए निकली थी। मौक पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय व कार्यवाहक थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन