फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Lost 1 lakh 94 thousand in getting the gas stove serviced, searched the number on Google

Varanasi Crime: गैस चूल्हे की सर्विस कराने में गंवाए 1 लाख 94 हजार, गूगल पर सर्च किया नंबर और फिर..

Sat, 24 Dec 2022 07:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Dec 2022 07:49 AM IST
सार

पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गैस चूल्हा खराब था। सर्विस कराने के लिए 19 दिसंबर को गूगल से हिंदवेयर कंपनी का नंबर खोजा। कंपनी के प्रतिनिधि ने यूपीआई के जरिए दो रुपये मंगवाए। दो रुपये भेजे जाने के बाद 20 दिसंबर की शाम में छह बार में एक लाख 94 हजार रुपये खाते से कट गए।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Lost 1 lakh 94 thousand in getting the gas stove serviced, searched the number on Google
UPI Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

गैस चूल्हे की सर्विस कराने के फेर में युवक ने एक लाख 94 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में साइबर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गैस चूल्हा खराब था। सर्विस कराने के लिए 19 दिसंबर को गूगल से हिंदवेयर कंपनी का नंबर खोजा। कंपनी के प्रतिनिधि ने यूपीआई के जरिए दो रुपये मंगवाए। दो रुपये भेजे जाने के बाद 20 दिसंबर की शाम में छह बार में एक लाख 94 हजार रुपये खाते से कट गए। पीड़ित के अनुसार साइबर जालसाजों ने यह कारनामा किया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि गूगल से किसी कंपनी का नंबर नहीं ढूंढना चाहिए। यहां अधिकतर साइबर जालसाजों के नंबर रहते हैं। मौका मिलते ही वह बैंक खाता खाली कर देते हैं। पीड़ित के मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed