फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Girl's bloody dead body found in bushes near Kashi railway station

Varanasi Crime: काशी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला बच्ची का लहूलुहान शव, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल

Tue, 15 Aug 2023 11:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Aug 2023 11:58 AM IST
सार

शव काशी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची का शव लहूलुहान था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Girl's bloody dead body found in bushes near Kashi railway station
Varanasi Crime: काशी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला बच्ची का लहुलुहान शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक पांच साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काशी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची का शव लहूलुहान था। 

विज्ञापन


घटना 14 अगस्त की देर रात की है। मासूम का शव 15 अगस्त की सुबह झाड़ी से बराम किया गया है। जानकारी के मुताबिक चंदौली जिले के मुगलसराय की रेल कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बनारस आकर दोना-पत्ता बेचने का काम करता है। 14 अगस्त को वह अपनी तीन बेटियों, पत्नी और मां के साथ हमेशा की तरह ट्रेन से वाराणसी आया। वापसी में देरी होने के कारण सभी काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास खाली पड़ी जमीन पर सो गए। देर रात गर्मी लगी तो परिवार का मुखिया पत्नी और पांच साल की बेटी को लेकर प्लेटफॉर्म दो-तीन पर चला गया। रात लगभग ढाई बजे परिवार के मुखिया की नींद खुली तो उसके और उसकी पत्नी के बीच से बेटी गायब मिली। इस पर उसने बेटी की खोजबीन शुरू करते हुए अपनी मां को मुगलसराय भेजा। उसकी मां ने मुगलसराय जाकर बताया कि बेटी घर नहीं आई है। सूचना पुलिस को देकर वह मासूम की खोजबीन करता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान के समीप झाड़ी में मासूम का शव मिला। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड को कोई खास सुराग नहीं मिला। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed