{"_id":"64ae9404448c9b7ce306bdde","slug":"varanasi-crime-dead-body-of-an-old-man-found-in-a-closed-room-people-informed-the-police-about-the-smell-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: बंद कमरे से आ रही थी बदबू, आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया, नजारा देखकर अवाक रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: बंद कमरे से आ रही थी बदबू, आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया, नजारा देखकर अवाक रह गई
Wed, 12 Jul 2023 05:23 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:23 PM IST
सार
वाराणसी के डोमरी गांव में बुधवार को एक बंद कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस पीछे के रास्ते सीढ़ी के सहारे अंदर घुसी तो कमरे में शिव कुमार की लाश मिली। मृतक के शरीर पर कई कंबल भी पड़े थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव में बुधवार को एक बंद कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस पीछे के रास्ते सीढ़ी के सहारे अंदर घुसी तो कमरे में शिव कुमार (55) की लाश मिली। मृतक के शरीर पर कई कंबल भी पड़े थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी मामले में अब 14 जुलाई को सुनवाई, अंजुमन इंतजामिया ने आपत्ति के लिए मांगा समय
विज्ञापन
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी। आसपास के लोगों ने बताया कि शिव कुमार अपने भतीजे के साथ यहां रहता था। कुछ दिनों से भतीजा कहीं गया हुआ है। जबकि दरवाजा अंदर से बंद है। फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही छानबीन में जुटी।
विज्ञापन